फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षा के प्रति छात्रों में पैदा करें लगन

शिक्षा के प्रति छात्रों में पैदा करें लगन

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति छात्रों में पैदा करें लगन

विज्ञापन
जौनपुर। किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि छात्रों में शिक्षा के प्रति लगन पैदा करने की जरूरत है। जागरूक छात्र ही देशहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगन और अपने संकल्पों के प्रति सभी को प्रतिबद्घ रहने की जरूरत है। वह रविवार को होली चाइल्स एकेडमी के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों को सर्वप्रथम अनुशासित करने के साथ उन्हें नैतिक आचरण के प्रति जागरूक करना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ी को हम एक अच्छे नागरिक के रूप में तैयार कर सकें। उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम, नेल्सन मंडेला सहित अन्य महापुरूषों के जीवन से सीख लेने की नसीहत दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने विद्यालय में पठन पाठन की सराहना की और कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने से ही अलग पहचान बनेगी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य नीलम सिंह, संस्थापक डा. अशोक सिंह रघुवंशी, पप्पू रघुवंशी और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सीबी रमन इम्पिरिकल विंग, विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि को बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारसनाथ यादव, डा. विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, डा. अब्दुल कादिर खां, सुरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डा. एसडी सिंह, दुष्यंत सिंह, डा. पीएल गुप्ता, डा. वीरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। पप्पू रघुवंशी ने आभार जताया। संचालन सोनाली सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed