{"_id":"5a736cc04f1c1b91268b7b17","slug":"151751412716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलस्टर माडल पर विकसित करने से किसानों का नहीं होगा भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलस्टर माडल पर विकसित करने से किसानों का नहीं होगा भला
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट में किसानों के लिए कृषि ऋण एवं कृषि उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर माडल विकसित करने की बात कही गई है। लेकिन किसानों का कहना है कि इससे उनका भला नहीं होने वाला है।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद सरकार द्वारा बजट में खरीफ की फसल की कीमत लागत से डेढ़ गुना करने की बात कही गई है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ही सरकार किसानों के फसलों की कीमत लागत से दो गुना करने का वादा किया था। जबकि सरकार को बिजली दरों को कम करने, किसानों को पेंशन देने,फसलों की सुरक्षा करने और फसल को बेचने के लिए तहसील स्तर व ब्लाक स्तर पर मंडी खोलने आदि का प्राविधान करना चाहिए था। लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। कचगांव के किसान उमानाथ यादव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि इन पशुओं द्वारा फसलों को काफी नुकसान किया जा रहा है। ऐसे पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने और फसलों की हुई क्षति का मुआवजा आदि देने का प्राविधान करना चाहिए। बदलापुर के किसान मनोज सिंह का कहना है कि कृषि उत्पाद को कलस्टर माडल पर विकसित करने से गांवों के किसानों का कोई फायदा नहीं होने वाला है। मुफ्त में किसानों को भी बिजली दी जानी चाहिए थी।