फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सामाजिक समरसता का अग्रदूत थे संत रविदास

सामाजिक समरसता का अग्रदूत थे संत रविदास

Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक समरसता का अग्रदूत थे संत रविदास

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास को सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि संत रविदास ज्ञानाश्रयी शाखा के कर्मवादी संत थे। उन्होंने जाति न पूछों साधु की अवधारणा पर अपने को समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं समाज में पनप रहे कुरीतियों को समाप्त करने का हर स्तर पर प्रयास किया था। डा. सुनील कुमार ने कहा कि संत रविदास अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को संदेश देते थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग उनके भक्त थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए प्रभु कभी राम, श्याम और कभी रविदास बनकर धरती पर जन्म लेते हैं। डा. एसपी तिवारी ने संत रविदास के कई संस्मरणों को सुनाया और कहा कि ऐसे महात्मा के आदर्शों से हमें सीख लेने की जरूरत है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि काशी में जन्मे संत रविदास के भक्त पूरे देश में फैले हुए हैं। आज के समय में संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज को एक सूत्र में रख सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. अवध बिहारी सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, शुभांशू यादव, प्रभाकर,आशुतोष सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed