फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनता को धोखा दे रही प्रदेश सरकार

जनता को धोखा दे रही प्रदेश सरकार

Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जनता को धोखा दे रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। चारों तरफ निराशा है। वह रालोद जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नौजवान,, किसान, व्यापारी सहित हर तबके के लोग परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने कर्ज माफी के मामले में किसानों के साथ छल किया है। वर्ष 2015-16 का कर्ज माफ किया गया जिससे किसानों का कोई फायदा नहीं हुआ। सरकार को 2016-17 तक का कर्ज माफ करना चाहिए था। राष्ट्रीय लोकदल ही किसानों की लड़ाई लड़ती है। इसी क्रम में 16 जनवरी को विधानसभा पर पार्टी द्वारा आलू किसानों के समर्थन में धरना एवं 18 जनवरी को आलू किसान महापंचायत खंदारी (आगरा) में जयंत चौधरी की अगुवाई में होगा। प्रदेश सरकार जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक सवालों पर लोगों को भ्रमित कर रही है। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। इस अवसर पर मनोज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह, राम आसरे, डा. एसए रिजवी, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील सिंह, धनिराम यादव, तारिक, शेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed