फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित

बिजली नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित

Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजली नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित

विज्ञापन
मछलीशहर। कड़ाके की ठंड और कोहरे से फसल को पाला मारने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बिजली की आपूर्ति का शेड्यूल रात में होने की वजह से किसानों को फसल को पाले से बचाने के लिए भीषण ठंड में सिंचाई करनी पड़ रही है। रात में भी बिजली लगातार मिलेगी इसकी गारंटी नहीं है। ऐसे में एक ही खेत की सिंचाई कई दिन में हो रही है।

क्षेत्र में इन दिनों विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई हैं। विभागीय अधिकारी केवल वसूली कैंप तक ही अपने को सीमित रख रहे है ऐसे में कर्मचारियों द्वारा आपूर्ति के दौरान आने वाली खराबी पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके चलते आपूर्ति ठप रहती है। बार-बार लाइन ट्रिप करने के कारण सीचे हुए स्थान पर दुबारा पानी जब तक पहुंचता तबतक फिर लाइन कट जाती है। ऐसे में एक ही खेत की सिंचाई करने में कई दिन लग जाते है। किसान रामभुआल की माने तो दस बिस्वा खेत की सिंचाई चार दिन में हो पाई है। दिन में बिजली प्राय: आती नहीं है वही रात भर किसान इंतजार करता है। उपकेंद्र मछलीशहर के अवर अभियंता विकास यादव का कहना है कि खराबी के चलते विद्युता आपूर्ति बाधित होती है। सूचना मिलते ही उसे सही कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed