{"_id":"5a5515b34f1c1b4b198b5d2f","slug":"15155257318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम परिस्थितियों में जीना सिखाता है रोवर्स रेंजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम परिस्थितियों में जीना सिखाता है रोवर्स रेंजर्स
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश व निपुण जांच प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में शिविरार्थी को रोवर्स और रेंजर्स ने वैकल्पिक व्यवस्था से भोजन बनाने ,टेंट और पुल बनाने की विधि,बताई गई तथा भजन ,लोक गीत ,राष्ट्रीय गीत ,सामाजिक कुरीतियों को दूर करने संबंधित एकांकी प्रस्तुत की। इस दौरान मद्यपान ,कुष्ठ निवारण ,पर्यावरण प्रदूषण दहेज अथवा आतंकवाद भ्रष्टाचार स्वच्छता अभियान आदि की प्रस्तुत किया। टेंट का निरीक्षण मुख्य अतिथि के द्वारा दिया किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी परिस्थितियां भी जीवन में आ सकती हैं। जब संसाधनों का अभाव होता है। ऐसे में वैकल्पिक संसाधन ही जीवन की अधर में फंसी नैया को किनारे लगा सकती है। अध्यक्षता कर रहे डा. गायत्री प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। ऐसे कार्यक्रमों से इन्हें देश के प्रति प्रेम और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रतिभा सिंह, डा. संजय नारायण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया। छात्रा नम्रता, सविता, कविता स्वागत गीत व संस्थान गीत गाया। इस मौके पर डॉ अल्केस्वरी सिंह ,डॉ बृजेश मिश्रा, डॉ राकेश गुप्ता ,डा. वीडी त्रिपाठी ,डा. नारायण सिंह ,डा. विनोद सिंह, डा. चंद्रभूषण तिवारी ,भूपेंद्र सिंह ,अजय सिंह, अंबुज सिंह आकाश ज्ञान चौहान प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। दिनों में रोवर्स-रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा, गांठे बंधन, पोस्टर, क्विज, निबंध ,व्याख्यान ,रोल प्ले, टेन्ट, गैजेट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ,डॉ अब्दुल कादिर खान ने रोवर्स-रेंजर्स को स्काउट गाइड के नीति ,नियम सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रे रित किया।
इस अवसर पर रोवर्स प्रभारी डा. हलीम ने अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण शिविर में इशरत अली अल्वी, समीम अहमद ,अब्बास खान, नितेश प्रजापति, अतुल सिंह आदि रहें। प्रशिक्षक के रूप में ट्रेंनिंग काउंसलर अखिलेश प्रजापति रहे। शिविर का संचालन अजय चौहान ने किया।