फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सिकरार ब्लाक प्रमुख की अग्नि परीक्षा आज

सिकरार ब्लाक प्रमुख की अग्नि परीक्षा आज

Thu, 04 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सिकरार ब्लाक प्रमुख की अग्नि परीक्षा आज

विज्ञापन
सिकरारा। सिकरारा के ब्लाक प्रमुख विजय यादव की गुरुवार को शक्ति परीक्षा होनी है। अविश्वास प्रस्ताव पर ब्लाक मुख्यालय सभागार में मतदान कराया जाएगा। खुटहन की घटना से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ब्लाक मुख्यालय पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। बीडीसी को पास जारी कर दिया गया हैं, जिसे दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। सिकरारा, बक्शा, जफराबाद, लाइनबाजार थानों की फोर्स के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। बुधवार की शाम एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ सदर विनय द्विवेदी ने ब्लाक मुख्यलय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सिकरारा में कुल 91 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 89 बभनौली के बीडीसी सदस्य नंदलाल की मौत हो चुकी है जबकि वार्ड 44 देहजुरी के सदस्य अखिलेश इस्तीफा दे चुके हैं। मौजूदा समय में कुल 89 बीडीसी हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने पिछले महीने 57 सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पर चार जनवरी को मतदान होना है। ब्लाक प्रमुख विजय यादव अपनी कुर्सी बचाने के लिए जहां एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं पूर्व प्रमुख समरनाथ यादव अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए लिए बीडीसी सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जो भी हो ब्लाक प्रमुख की कुर्सी का फैसला गुरुवार को बीडीसी सदस्य करेंगे। गुरुवार को 9 बजे से ब्लाक मुख्यालय पर मतदान होगा। शाम तक परिणाम भी घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed