फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतगणना के लिए कर्मचायिं की ड्यूटी लगानी शुरु

मतगणना के लिए कर्मचायिं की ड्यूटी लगानी शुरु

Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए कर्मचायिं की ड्यूटी लगानी शुरु
जौनपुर। जिले में मतों की गणना के लिए शुक्रवार से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 924 कर्मचारियों को मतगणना कार्मिक के रुप में लगाया जाएगा। जिसमें से 84 कर्मचारी रिजर्व के रुप में रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में एक दिसंबर को मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जारी है। मतगणना स्थल बना दिया गया है। मतों की गणना के लिए कुल 168 टेबुल बनाए गए हैं। शुक्रवार को मतगणना कार्मिकों के रुप में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान पांच मतगणना कार्मिक प्रति टेबुल की दर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कुल 924 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना कार्मिक के रुप में लगाई जाएगी। जिसमें 840 कर्मचारी मतगणना करेंगे। जबकि 84 कर्मचारियों को रिजर्व के रुप में रखा जाएगा। जिससे आवश्यकता पड़ने पर मतों की गणना कराई जाएगी। जिसमें नगर पालिका जौनपुर के लिए 515 कर्मचारियों को मतगणना कार्मिक के रुप में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुगराबादशाहपुर नगर पालिका के लिए 55, शाहगंज नगर पालिका के लिए 55, केराकत नगर पंचायत के लिए 30, खेतासराय नगर पंचायत के लिए 30, जफराबाद नगर पंचायत के लिए 20, बदलापुर नगर पंचायत के लिए 40, मछलीशहर नगर पंचायत के लिए 50, मड़ियाहूं नगर पंचायत के लिए 55 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना कार्मिक के रुप में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सहायक मतगणना कार्मिक दयाराम ने बताया कि मतों की गणना करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। कुल 924 कर्मचारियों को मतगणना कार्मिक के रुप में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed