{"_id":"5a171cac4f1c1b69678bd963","slug":"151146422320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पहुंचे एसडीओ को महिलाओं ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने पहुंचे एसडीओ को महिलाओं ने घेरा
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। क्षेत्र के भटहर दलित बस्ती में अवैध कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को महिलाओं ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीओ समेत विभाग के अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों से मुक्त कराया। गांव से लौटने के बाद बिजली विभाग की टीम ने पूरी बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
भटहर गांव की दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल अपनी टीम के साथ अवैध कनेक्शन काटने पहुंचे थे। उन्होंने पांच कनेक्शन काट भी दिए। उसके बाद बस्ती की महिलाओं ने एसडीओ को घेर लिया और कहा की हम नहीं जाने देंगे। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल ने बताया कि पूरी बस्ती में लगभग तीस कनेक्शन हैं और सभी अवैध हैं। हम सूचना पर कनेक्शन काटने पहुंचे थे । जहां महिलाओं ने यह कह कर विरोध किया कि ने लोग गरीब और दलित हैं। हमारा कनेक्शन जबरन नहीं कटना चाहिए। जबकि गरीबों का कनेक्शन रेट 1330 की जगह सिर्फ 130 रुपये है। उन्हें बिजली का बिल भी देना है पर ग्रामीणों की नामसमझी की वजह से दिक्कत हुई । उन्होंने पुलिस से शिकायत की है और पूरी बस्ती की मेन सप्लाई काट दी गई। बस्ती में एक व्यक्ति के पास वैध कनेक्शन था उसे वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है।