{"_id":"5a0746ec4f1c1bf4688baac4","slug":"15104264486-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में सही स्थान पर नहीं होता कूड़ों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में सही स्थान पर नहीं होता कूड़ों का निस्तारण
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगा कूड़े का ढेर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान को मंडी के अधिकारी ही महत्व नहीं दे रहे हैं। सब्जी और फल मंडी परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई और कूड़ा न उठने की वजह से चारों तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ है। परिसर में जगह जगह कूड़ा वैसे ही छोड़ दिया गया है। परिसर में जहां-तहां सड़ रही सब्जियों व फलों के अवशेष से गंदगी फैली हुई है। कूड़ों के ढेर से उठ रहे दुर्गंध से यहां आने वाले किसान और व्यापारी सभी परेशान होते हैं।
मियांपुर से सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए संदीप यादव एडवोकेट कहते हैं सब्जी मंडी से निकलने वाला कूड़ा अगर डंपिंग जगह पर डाला जाए तो मंडी में खरीदारी करने आए आम आदनी को गंदगी और बदबूदार हवा से निजात मिल सकती है। नईगंज कॉलोनी से आये डॉक्टर सत्यप्रकाश कहते हैं कि एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने की लगातार कोशिश कर रही है वहीं मंडी की गंदगी को देखकर लग रहा है कि मंडी के अफसर अभियान को सफल बनाने में अपना कोई योगदान नहीं दे रहे हैं।
दूर दराज से आने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं की लाख कोशिशों और शिकायतों के बावजूद भी हालत नहीं बदली। यह बात समझ से बाहर है कि इतनी मशहूर मंडी की हालात इतनी बदतर क्यों हैं। साफ सफाई की जिम्मेदारी और जवाबदेही गंभीर मुद्दा है। पर एक बात तय है कि अगर कोई इंसान अगर यहां बिक रही सब्जियों फल की दुर्दशा देख ले तो सब्जियां और फल खरीदने में कई बार सोचने को मजबूर होगा। कूड़े की ढेर और कीचड़ के बीच सब्जियों की ताजगी कहा हवा हो जाती है, पता नहीं चलता। इन तमाम परिस्थितियों के बीच ये सवाल उठता है कि आखिर सालों से बदहाल मंडी की हालात कब बदलेगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि सब्जी मंडी परिसर में पर्याप्त साफ सफाई रखने के लिए मंडी समिति के अधिकारियों और नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिया जाएगा।