फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शताब्दी वर्ष पर वामपंथियों ने निकाली रैली

शताब्दी वर्ष पर वामपंथियों ने निकाली रैली

Thu, 09 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष पर वामपंथियों ने निकाली रैली
संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति ने महान नवंबर क्रांति के शताब्दी वर्ष पर रैली निकाल कर शहर का भ्रमण किया। कृषि भवन परिसर से रैली निकाली गई। शहर के ओलंदगंज से रैली अंबेडकर पार्क में सभा में तब्दील हुई। झंडा औक बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जीएसटी वापस लो, जंगली व छुट्टा पशुओं से फसल को हो रहे नुकशान को बचाने की मांग की। गोवंश की रक्षा के नाम पर हो रहे खूनी खेल को बंद करने की मांग की। बढ़ी हुई बिजली की दर को वापस लेने की मांग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि महान नवंबर क्रांति 1917 में रूस में मजदूरों ने पूंजीपतियों की राज सत्ता को उखाड़ फेका और समाजवादी व्यवस्था की स्थापना की। मानव के मानव का शोषण समाप्त कर सभी को विकास समुचित अवसर प्रदान किया गया। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। सभा की अध्यक्षता कर रहे समिति के संयोजक जगदीश चंद अस्थाना ने किया। संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया। विजय प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राम प्रताप त्रिपाठी, किरन शंकर सिंह, श्रीपति सिंह, बचाऊ राम, लाल प्रताप राही, प्रवीण शुक्ल, कल्पनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed