फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने दिया बजट का भरोसा

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने दिया बजट का भरोसा

Thu, 09 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने दिया बजट का भरोसा
बजट के अभाव में अधूरे पड़े जौनपुर-शाहगंज मार्ग के सड़क निर्माण के लिए डीएम को प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने बजट देने का भरोसा दिया है। इस पर तकरीबन पचास करोड़ रुपये खर्च होंगे। लुम्बिनी दुद्धी मार्ग तकरीबन 50 किमी बनना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की माने तो 20 किमी निर्माण हो चुका है। शेष 29 किमी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ गया है। इसमें खेतासराय से गुरैनी, गुरैनी से कोइरीडीहा, सराजख्वाजा और शाहगंज से बेलवाई की सड़क पर चलना मुश्किल है। सबसे खराब स्थिति शाहगंज बेलवाई 10 किमी सड़क की है। सड़क निर्माण नहीं होने से पूरे इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस सड़क पर हर रोज करीब 20 हजार लोग आते-जाते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय भी इसी सड़क पर स्थित है। हाल ही में एक नीजि कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव सदाकान्त अपने गांव आए थे जहां डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने उनसे सड़क की जर्जर हालातों का जिक्र किया। उन्होंने तकरीबन पचास करोड़ रूपये मुहैया कराने का भरोसा दिया है। बजट मिलने के बाद इस अधूरे सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और तकरीबन दो सौ से अधिक गांवों को आने-जाने में सुविधा हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत ने कहा कि 20 किमी निर्माण हो चुका है 29 किमी बजट के अभाव में अधूरा है। बजट मिलने के बाद सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव ने बजट दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed