फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आलू की अगेती खेती करने के बताए गए तरीके

आलू की अगेती खेती करने के बताए गए तरीके

Thu, 14 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आलू की अगेती खेती करने के बताए गए तरीके
धर्मापुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर सूचना विभाग की ओर से धर्मापुर ब्लॉक सभागार में चल रहा अंत्योदय मेला, प्रदर्शनी व कार्यशाला का समापन तीसरे दिन बुधवार को हुआ। जिसमें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही मेले में आए किसानों को आलू की अगैती खेती करने के तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मेले व प्रदर्शनी के समापन अवसर के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामचरन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे समाज में मानवता एवं इंसानियत की बहाली के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। इनके विचार व आदर्श आज भी प्रसांगिक है। कृषि तकनीकी सहायक डॉ. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि किसान अगेती आलू की बुआई माह के दूूसरे सप्ताह के बाद करके अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। जिसमें कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी बहार और कुफरी अशोका अगैती आलू की बेहतर उपज वाली प्रजातियां हैं। गन्ना निरीक्षक डॉ. विनोद सिंह ने गन्ने के उन्नतशील खेती की तकनीकी जानकारी दी। चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि के बारे में लोगों को बताया। समाजसेवी अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि आप लोग शौचालयों का प्रयोग करें। अपने आस पास भी साफ सफाई रखें। कार्यक्रम में सोनम एंड पार्टी व सोनकर जौनपुरी एंड पार्टी ने लोकगीत के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर ब्रह्मजीत सिंह, चंद्रशेखर गुप्त, सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत जावेद अहमद, राम अवध, सुरेश सिंह यादव, ज्ञानेश्वर मिश्र, लालचन्द्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed