{"_id":"59b980954f1c1b24688b4645","slug":"15053293263-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र कल का नहीं आज का है नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र कल का नहीं आज का है नागरिक
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। देश के विकास और उत्थान में इनकी भूमिका अहम है। इसीलिए 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन की स्थापना हुई।
बुधवार को मडियाहूं पीजी कॉलेज के केंद्रीय सभागार में चल रहे बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाला विद्यार्थी परिषद पहला ऐसा छात्र संगठन है जिसे देश के लिए बलिदान देने का सौभाग्य प्राप्त है। परिषद के आलोक पांडेय ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया गया। परिषद के विभाग संयोजक डॉ. विकास ओझा ने संगठनात्मक कार्यविस्तार के लिए पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश चौबे को मडियाहूं का तहसील प्रमुख घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. वेद प्रकाश चौबे ने किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संगठन मंत्री डा. राजेश पांडेय, सात्विक तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. श्याम दत्त दूबे, जिला संगठन मंत्री रजनीश, विभाग आदि उपस्थित थे।