फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1500 bikes sold in two days

दो दिन में 1500 बाइक बिकीं

Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
1500 bikes sold in two days
बाइक खरीदने वालों की भीड़। - फोटो : jounpur
बीएस-3 बाइकों पर छूट मिलने की खबर से शुक्रवार को टू-व्हीलर कंपनियों के शो रूम पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई शो रूमों पर दोपहर में ही बाइकों का स्टाक खत्म हो गया और शोरूम का शटर डाऊन हो गया। जिले के विभिन्न कंपनियों के शो रूम से दो दिन में 12 से 1500 तक बाइक बिक गई। कंपनियों ने बीएस-3 मानकों की मोटरसाइकलों पर तीन हजार से 22 हजार रुपये तक की छूट दी थी। बंपर छूट के चलते दोपहर तक कई शो रूमों में बाइक आउट आफ स्टाक हो गई। जेसीज चौराहेपर दो होंडा और बजाज बाइक के शो रूम पर इतनी भीड़ हुई कि पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट को पहुंचना पड़ा।  
विज्ञापन


शहर में मुख्य शो रूम से लेकर ग्रामीण इलाकों में सब डीलरों के यहां भी ग्राहकों की भीड़ रही। बाइक का स्टाक खत्म होने की दशा में लोग तहसील और ब्लाक स्तर पर डीलरों को फोन कर स्टाक का पता करते रहे। देखते ही देखते पूरे जिले से बीएस-3 बाइकों का स्टाक खत्म हो गया। जिले में प्रतिदिन औसतन 150 से 500 बाइक बिकती है। लेकिन शुक्रवार की बिक्री ने रिकार्ड तोड़ दिया। शो रूम संचालकों का भी कहना है कि इतनी बंपर बिक्री उन्होंने कभी नहीं देखी थी। बजाज वुड लैंड के मालिक अरुण सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर उनकी कंपनी की पांच सौ गाड़ियां जिले भर के शो रूम से बिक गई। अकेले शहर में 250 गाड़ियां बिकीं। 
विज्ञापन


टीवीएस शो रूम के मालिक आईबी सिंह का कहना है कि उनके शो रूम से दो सौ से अधिक ग्राहक लौट गए। तीन सौ गाड़ियों की बिक्री हुई। पांच हजार से 20 हजार रुपये तक छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार की शाम 7:30 बजे तक 913 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार राय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़ को देखते हुए कार्यालय में तीन काउंटर खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed