{"_id":"595be7d84f1c1bae688b45c1","slug":"14991954051470-19-41-17-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम करने पर 70 के खिलाफ केस 19-41-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे जाम करने पर 70 के खिलाफ केस 19-41-17
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर। महिला के साथ लूट की घटना में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को बदलापुर थाने के सामने हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद 50 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
भुल्लर निषाद निवासी असुआपार की पत्नी सुषमा देवी ने थाना बदलापुर में इस बात की तहरीर दी थी कि वह अपने भांजे के साथ खजुरन गांव से दवा लेकर बाइक से घर जा रही थी। लोकापुर मोड़ के पास कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके शरीर से गहने उतरवा लिए और नकदी साढ़े आठ सौ रुपये छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर भांजे विजयचन्द निवासी भोसिला थाना महराजगंज को भी पीटकर घायल कर दिया। लेकिन पुलिस लूट का केस दर्ज करने को तैयार नहीं हुई। इससे खफा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला के साथ थाने पहुंचे और गेट के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया था।