{"_id":"59481e9d4f1c1bc4388b4662","slug":"14978986867193-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"193 नहरों की नहीं हो सकी है सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
193 नहरों की नहीं हो सकी है सफाई
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में 193 नहरों की सफाई का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। सफाई नहीं होने से पानी छोड़े जाने से नहरें ओवरफ्लो हो जाती है। जिससे खेत व फसलें जलमगभन हो जाती है। जबकि नहर की सफाई का कार्य अप्रैल से मई माह में कर लेने का समय है।
जिले में स्थित सिंचाई के सभी साधनों में नहरों का खासा महत्व है। सिंचाई के लिए जिले में 307 किमी कुल 343 नहरें हैं। जिनसे लगभग खरीफ में 76 हजार 664 हेक्टेयर और रबी में 78 हजार 414 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। किसान आसानी से खेतों की भराई व फसलों की सिंचाई का कार्य कर सके। उनको सिंचाई करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए हर वर्ष नहरों की सफाई कराने का कार्य किया जाता है। लेकिन विभाग द्वारा हर वर्ष आधी-अधूरी सफाई कराकर नहरों को चालू करा देता है। जिससे नहरें ओवर फ्लो हो जाती हैं। फसलें डूबती हैं और टेल तक पानी भी नहीं पहुंच पाता है। इसका अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक विभाग 150 नहरों की ही सफाई करा पाया है। अभी भी 193 नहरों की सफाई नहीं करा सका है।