फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़ कर विद्यालय में किया बंद

किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़ कर विद्यालय में किया बंद

Fri, 11 Jan 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़ कर विद्यालय में किया बंद
जौनपुर। चकमलाई गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह प्राइमरी विद्यालय में जबरदस्ती छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। ग्राम प्रधान और विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरोध के बावजूद ग्रामीण प्राइमरी विद्यालय में छुट्टा पशुओं को पकड़कर बंद कर रहे थे। प्रधानाध्यापक ने इस बात की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी। उधर, स्कूल आए बच्चों ने सांडों को स्कूल में देखा तो सभी डरकर अपने घर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी का आदेश है कि सभी छुट्टा पशुओं को पास के विद्यालयों में बंद कर दें।
विज्ञापन

बरसठी ब्लाक में छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। इन पशुओं की ओर से फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। इससे किसान आहत हैं। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए छुट्टा पशुओं को विद्यालयों में बंद कर रहे हैं। इसी क्रम में चकमलाई और आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में घूम रहे तीन दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़कर गुरुवार की सुबह चकमलाई गांव के किसान विद्यालय में बंद कर दिए। सुबह स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने देखा कि विद्यालय की बाउंड्री में छुट्टा पशु हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सिद्धनारायण और खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सिद्धनारायण और अयोध्या मिश्र ने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गए। खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि छुट्टा पशुओं के लिए एक आदेश आया है। इसमें इसकी व्यवस्था संबंधित थाने के एसओ को करनी है। हमने इसकी जानकारी एसओ और अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन


छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद करने पर, थाने में दी तहरीर
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरैयामउ गांव के प्राथमिक विद्यालय के कमरे में छुट्टा पशुओं को बांधने के मामले में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से गांव के चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरामऊ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को सुबह 10 बजे जब शिक्षक पहुंचे तो स्कूल के कमरों में गाय और बैल बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने खिड़की की छड़ से जानवरों को बांध रखा था। विद्यालय के हेडमास्टर ने खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को सूचना दी। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव, ब्लाक अध्यक्ष रोहित यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पशुओं को बाहर निकालने पर राजी नहीं हुए। इसकी जानकारी फोन पर उप जिलाधिकारी जेएन सचान को दी गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार सिंह और ग्राम प्रधान ने संयुक्त हस्ताक्षर के साथ गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी। स्कूल में छुट्टा पशुओं को बंधे होने के कारण सुबह बच्चे घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed