{"_id":"5c34f51bbdec2256ad22dce6","slug":"141546974491-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन नईगंज के कहार व हरिजन बस्ती में किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन नईगंज के कहार व हरिजन बस्ती में किया संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अगुवाई में नगर के नईगंज वार्ड के प्रजापति व हरिजन बस्ती सहित गलियों, तिराहों, चौराहों पर लोगों ने चक्रमण किया।
जिलाध् यक्ष श्री यादव ने कहा कि वर्तमान की केन्द्र व राज्य सरकार जुमलेबाजी से काम चला रही है। ये सरकारें विकास एवं रोजगार से काफी दूर है। उन्होंने कहा कि चाहे 15 लाख रूपये लोगों के खाते में लाने का मामला हो अथवा राफेल सौदे में हुये घोटाले का, यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वर्तमान में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण का मामला सब कुछ जुमला है। किसी भी मुद्दे पर सरकार की मंशा साफ नहीं है। जनता सब जानती है और इस कार्यक्रम को लेकर अब जन-जन के बीच इसलिये आये हैं, ताकि वर्तमान सरकार की कारगुजारियों व अखिलेश सरकार में किये गये जनकल्याणकारी कार्य को बता सकें। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, सभासद विकास यादव, मनोज मौर्य, दीपक गोस्वामी, किशन प्रजापति, रोशन गुप्ता, राकेश यादव, विकास यादव, कृष्ण कुमार यादव सभासद, इरफान मंसूरी, अमित यादव, मनोज जायसवाल, प्रिंस, प्रदुम्न, राम सहाय चौहान, शनि मोदनवाल, नीरज कुमार, राकेश चौहान, मोनू यदुवंशी, राहत फिरोज अली मौजूद रहें।