फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 high mast lights will be installed in Dobhi area from MP quota

Jaunpur News: सांसद कोटे से डोभी क्षेत्र में लगेंगी 13 हाईमास्ट लाइट

Sat, 19 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
13 high mast lights will be installed in Dobhi area from MP quota
डोभी। सार्वजनिक स्थलों को जगमग करने के लिए मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के कोटे से 13 हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएंगी। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी बबलू यादव ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर लाइट लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कोपा बाजार स्थित सारनाथ महादेव मंदिर के सामने लाइट लगाने के लिए पूजन के साथ फाउंडेशन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विशुनपुर, परसुपुर, चंदवक, बीरीबारी, मढ़ी, अखईपुर, हीरापुर मचहटी, इटहरा, कासीदासपुर, जरासी, मछली, मारिकपुर और कनौरा में भी हाईमास्ट लाइट सांसद निधि से दिया है। इस पहल के लिए पतिराज सेठ, डॉ. आरपी यादव, रामजन्म यादव, नाथू यादव आदि ने सांसद को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed