{"_id":"5c59dcf4bdec22089f03b59e","slug":"121549393140-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर डीएम खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस महज एक खानापूर्ति तक सिमट कर रह गया है। मंगलवार को छह तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 747 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 64 का ही निस्तारण हो सका। डीएम खुद मछलीशहर तहसील में लोगों से रूबरू हुए जहां उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली आक्रोश जताते हुए नाराजगी जताई।
सदर तहसील में एसडीएम मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में आठ एवं शाहगंज में 99 में 14 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
मछलीशहर: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 144 शिकायतें आईं। आठ का ही निस्तारण मौके पर हो सका। सम्पूर्ण समाधान दिवस पंवारा गांव निवासी साधना देवी ने पांच वर्ष पूर्व पति की मृत्यु के बाद भी वरासत न होने की शिकायत किया । लेखपाल की तीन दिन के अंदर वरासत करने का निर्देश दिया गया । रामपुर कलां गांव की केसरी देवी राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइस एसडीएम के आदेश के बाद भी पैमाइस न किये जाने की शिकायत किया । खजुरहट गांव निवासी लक्ष्मी शंकर पटेल ने गांव की खेल मैदान, चारागाह पर भुमाफियों के कब्जे व अपात्रों को वृद्धावस्था पेंशन मिलने की शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न होने की शिकायत किया। जुड़ऊपुर गांव निवासी पन्नालाल ने राशन कार्ड में परिवार के तीन सदस्यों का नाम न दर्ज होने की शिकायत किया । भूमि सम्बंधी शिकायतों की अधिकता व निस्तारण में बिलम्ब व भ्रष्टाचार की शिकायत सुनकर
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्य प्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दिया । इस इस मौके पर सीडीओ गौरव वर्मा, एडीएम रमेश प्रसाद, अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह मौजूद रहें।
मडियाहू: स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मोती लाल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 162 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसका मौके पर 12 का निस्तारण हो सका।
केराकत: उप जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 174 प्रार्थना पत्रों में 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 157 फरियादी खाली हाथ वापस लौट गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय, तहसीलदार श्री प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
बदलापुर: तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र से आये 98 जरुरतमंदों ने अपनी आवश्यकता के प्रार्थना पत्र दिये। जिसमें से मौके पर महज पांच का निस्तारण हो सका। शेष संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु सौंप दिया गया।