{"_id":"5ce1a343bdec2207103581d7","slug":"11558291267-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगणना के दिन हर चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगणना के दिन हर चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है पुलिस
विज्ञापन
जौनपुर। 23 मई को मतगणना के दिन पुलिस हर चुनौती से निबटने को तैयार है। मतगणना स्थल से लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। परिणाम घोषित होने के बाद कोई जुलूस नहीं निकाल सकेगा। मतगणना स्थल से ही जीते और हारे प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर पहुंचा दिया जाएगा।
शीतला चौकिया मंडी परिसर में 23 मई को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मतगणना के दिन पुलिस हर चुनौती से निबटने को तैयार है। मतगणना स्थल पर एक प्लाटून अर्ध सैनिक बल, इतने ही पीएसी के जवान और 400 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शहर के तिराहे और चौराहों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। देखा जाता है कि जीत हार को लेकर मतगणना स्थल के बाहर जमी भीड़ और शहर में भी लोग बहस कर रहे होते हैं। जिससे विवाद बढने की संभावना होती है। इसपर भी पुलिस ने पूरे होमवर्क के साथ तैयारी की है। परिणाम घोषित होने के बाद पुलिस जीते हारे सभी प्रत्याशियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाएगी। मतगणना परिसर में जिन पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी उनके पास भी फोन नहीं रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किसी भी सिपाही या दरोगा के पास फोन नहीं रहेगा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से निर्वाचन आयोग से भी निर्देश मिले हैं जिसके अनुसार तैयारी पूरी कर ली गई है।
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि हर राउंड की मतणना पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। सभी नौ विधानसभा की मतगणना पूरी होने के बाद एक टेबल पर डाटा कंपाइल किया जाएगा। हर चक्र का डाटा कंपाइल होने के बाद उसकी रिपोर्ट आयोग को भेजते रहेंगे। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में शामिल वाराणसी की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना वाराणसी में ही होगी। वराणी में मतों की गिनती के बाद रिपोर्ट सीधे निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मतों को जोडने के बाद मछलीशहर का परिणाम घोषित किया जाएगा।