फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दिव्यांग बच्चों के विकास में मिलकर करें सहयोग

दिव्यांग बच्चों के विकास में मिलकर करें सहयोग

Sat, 22 Dec 2018 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के विकास में मिलकर करें सहयोग
बदलापुर। पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर तालीम देने की जरूरत है। वह शनिवार को क्षेत्र के श्री समरत्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहां घनश्यामपुर के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का सराहनीय काम यह संस्थान कर रहा है। उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। समारोह को समाज सेविका सुनीता सिंह, राजेश जे सिंह, प्रोजेक्ट फील्ड आफीसर द स्माइल ट्रेन हेरिटेज हास्पिटल वृजेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को मनमोहक बना दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों में ड्रेस तथा पाठ्य सामग्री का वितरण किया। समारोह की अध्यक्षता रमेश चंद्र सिंह तथा संचालन प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने किया। राजेश जे सिंह ने राजकुमारी की स्मृति में दो शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। प्रबंधक अजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। आशीष सिंह, उदयराज सिंह, जनार्दन सिंह, गंगा सिंह, रामकीर्ति दुबे, कृष्ण देव दुबे, दिनेश यादव, दिलीप गुप्ता, फुलेश तिवारी, अशोक सिंह, लालचंद यादव, लालचंद मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



बदलापुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णनगर में शनिवार को दिव्यांगों में सहायक उपकरण वितरित किए। बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, मछलीशहर, सिकरारा, बक्शा, करंजाकला, खुटहन, शाहगंज, बरसठी, मड़ियाहूं व मुंगराबादशाहपुर के 317 बच्चों में ट्राइसिकल, व्हील चेयर, एमआर किट, हियरिंग एड, ब्रेल किट आदि उपकरण दिए गए। इस दौरान बीईओ नरेंद्रदेव मिश्र, बसंत शुक्ला, अनिल पांडेय, अनिल यादव, उमेश मिश्र, रायसाहब यादव, डा. ओमप्रकाश गुप्त, राधेश्याम चौरसिया, कैलाश रजक, अमित आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया व संचालन उमेश चंद्र दूबे ने किया। स्वागत व आभार जिला समन्वयक मंजू पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed