फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youths beat up a constable and tore his uniform

Jalaun News: सिपाही के साथ युवकों ने की मारपीट, वर्दी फाड़ी

Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 23 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youths beat up a constable and tore his uniform
जालौन। बाइक से जा रहे युवकों को सिपाही ने रोक लिया। इस पर युवक सिपाही से विवाद करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो साथी मौके से भाग गए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी मयंक शर्मा व लहरिया पुरवा निवासी आकाश शर्मा अपने दो दोस्तों के साथ दो बाइकों से औरैया की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर पहुंची तो वहां खड़े सिपाही अजय कुमार ने उन्हें रोक लिया। इस पर चारों युवक बाइक से उतरे और सिपाही के साथ विवाद करने लगे।
विज्ञापन

जब सिपाही ने उन्हें कोतवाली चलने के लिए कहा तो चारों ने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इससे उसकी वर्दी फट गई। सिपाही ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने सिपाही अजय की तहरीर पर मयंक शर्मा व आकाश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिपाही के साथ मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने बताया कि चारों युवक शराब के नशे में, थे दो को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed