{"_id":"6349a549f737c14af23b29c1","slug":"youth-s-body-found-hanging-in-the-house-orai-news-knp723295742","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला, झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला, झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी
Fri, 14 Oct 2022 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में अकेले रह रहे युवक का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी रामपाल (25) घर में अकेला रहता था। पत्नी लगभग तीन महीने से हमीरपुर, जरिया के जिटकरी गांव स्थित मायके में बच्चे के साथ रह रही थी।
अन्य परिजन शहर में किराये पर रहते हैं। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामपाल नशे का आदी था। इसे लेकर आए दिन गृह कलह होती थी। इसी वहज से पत्नी मायके चली गई और परिजन उरई में रहने लगे थे। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। मृतक दो भाइयों में छोटा था और तीन बहने हैं। मौत से पिता लक्ष्मी प्रसाद, मां सीता, पत्नी राधा का हाल बेहाल है।