फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   youth

बच्चों ने रंगोली बनाकर सबका मन मोहा

Sat, 20 Nov 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
youth
उरई। चाइल्ड लाइन के दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर आधारित रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन व जिला अस्पताल के डॉ. राहुल सचान ने रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में केक काटा और बच्चों को खिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में खुशी झा ने सबका मनमोह लिया। रंगोली तैयार करने में मुख्य भूमिका कीर्ति विश्वकर्मा की रही। रंगोली बनाने वाली टीम को मां सरस्वती का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन के समन्वयक शिवमंगल सिंह ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अवनीश बनौधा ने बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान और शौर्य के बारे में बताया। इस मौके पर संध्या झा, धीरेंद्र राठौर, केके सिंह, अवधेश दुबे, मिथलेश गुप्ता, अर्चना सक्सेना, अवधेश सैनी, संदीप पांडेय, निर्मल पाल व बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed