फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth falls on ax after quarreling with brother, death

भाई से झगड़कर कुल्हाड़ी पर गिरा युवक, मौत

Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth falls on ax after quarreling with brother,  death
सिरसाकलार। भाई से झगड़कर युवक कुल्हाड़ी पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आई गई। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने में सूचना दी है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा शेखपुर में दो भाइयों सुनील व देवेंद्र उर्फ छोटू (22) में 10 मार्च को किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद के बाद छोटा भाई छोटू शराब के नशे में अपने कमरे में लड़खड़ाते हुए घुसा और वहीं पड़ी कुल्हाड़ी के ऊपर गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। अगले दिन छोटू की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन छोटू को लेकर झांसी जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया देवेंद्र तीन भाई हैं बड़ा भाई सुनील गांव में रहकर खेती किसानी करता है। देवेंद्र अपने से छोटे तीसरे भाई के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक छोटू की शादी भी नही हुई थी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि पिता ने तहरीर दी है कि दोनों भाई आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed