फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth drowned in swimming pool, died

Jalaun News: स्विमिंग पूल में नहाने गया युवक डूबा, मौत

Thu, 06 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in swimming pool, died
उरई (जालौन)। दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों को वह अचेतावस्था में पूल में पड़ा मिला। दोस्त उसे मेडिकल कालेज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के अलीपुरा निवासी आमिर (23) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर स्थित अपने मौसा शहजाद खान के घर में मंगलवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी हो जाने के बाद बुधवार की सुबह वह अपने पांच दोस्तों के साथ शहर के जालौन बाईपास स्थित ए स्क्वायर वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया हुआ था। जब सभी वाटर पार्क में नहा रहे थे। तभी वह पूल में डूब गया। काफी समय बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू करते हुए पूल संचालक को इसकी जानकारी दी। साथी उसे मेडिकल कालेज ले गए जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रिश्तेदार शहजाद ने बताया कि घटना के वक्त वाटर पार्क में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था जिसके चलते समय रहते आमिर को स्विमिंग पूल में बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां मुबीना बानों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है अगर परिवार के लोग तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट

स्विमिंग पूल संचालक अपने नियम से ही पूल का संचालन कर रहे है। खेल विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। क्रीड़ाधिकारी न होने के चलते स्विमिंग पूल संचालकों पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। - जय नारायण ओमरे, प्रभारी स्टेडियम, उरई


हादसों के बाद भी नहीं ले रहे सबक
उरई। स्विमिंग पूल में हादसे की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले नोएडा, औरैया में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी प्रशासन मानक विहीन चल रहे स्विमिंग पूल पर न तो रोक लगाई गई और न ही कोई कोई कार्रवाई की। दो साल के अंदर सात से आठ नए स्विमिंग पुल बनकर तैयार हो गए हैं। एक भी पूल मानकों को पूरा नहीं करता है। स्विमिंग पूल बिना मानकों के चल रहे है। अगर मानकों को पूल पूरी करे तो शायद इस प्रकार की घटना नही हो। नगर में हुई घटना के बाद संबंधित विभाग से अनुमित ली गई कि नहीं यह जांच का विषय बना हुआ है। सभी बिंदुओं को अधिकारियों द्वारा जांचा जा रहा है। ताकि ऐसी घटना दोबारा से न हो सके।



स्विमिंग पूल के संचालन के मानक
खेल निदेशालय से पूल का संचालन शुरू करने से पहले अनुमित लेनी जरूरी है।
स्विमिंग पूल में आपात स्थिति के लिए दो लाइफ जैकेट का होना जरूरी है।
स्विमिंग पूल में दो आक्सीजन सिलिंडर, दो कृत्रिम सांस यंत्र भी होना चाहिए। पूल में फिल्टर प्लांट होना चाहिए, जो प्रत्येक दिन चार घंटे चलाया जाए।
स्विमिंग पूल चलाने के लिए सबसे पहले स्विमिंग कोच जो राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय खिलाड़ी हो उसकी जरूरत होती है।
प्रत्येक स्विमिंग पूल के लिए लाइफ गार्ड जो भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित हो अनिवार्य है।
स्विमिंग पूल में दो तैराक पोल के पास होने चाहिए, जो कोई घटना पर तत्काल मदद दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed