फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies due to collision with inspector's car

Jalaun News: दरोगा की कार की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 01 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with inspector's car
आटा (जालौन)। हाईवे किनारे खड़े ट्रक मालिक को कार ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक दरोगा को पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर तुफैलपुरवा निवासी फैजब आलम उर्फ बाबू (32) ट्रक मालिक थे। शुक्रवार की सुबह उसके ड्राइवर ने ट्रक खराब होने की सूचना दी। इस पर वह झांसी-कानपुर हाईवे स्थित उसरगांव के पास पहुंच गया। जब वह हाईवे किनारे खड़ा था तभी झांसी की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में फैजब आलम गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक उप निरीक्षक (दरोगा) सुमित कुमार को पकड़ लिया और आटा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। इधर फैजब को गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबिया आलम के साथ हुई थी। उनकी दो पुत्रियां इनिया व सायना हैं।
विज्ञापन




देर शाम फैजब के पिता फिरोज ने कार चालक झांसी जिले के चिरगांव थाने के उपनिरीक्षक सुमित के खिलाफ लापरवाही से कार चलाते हुए पुत्र को टक्कर मारने व मौत होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ देवेंद्र पचौरी का कहना है कि परिजनों के मुताबिक दरोगा गाड़ी चला रहा था। वह कार में अकेला था। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed