फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth arrested with pistol and cartridges

Jalaun News: तमंचा व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with pistol and cartridges
पहाड़गांव। कैलिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कैलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक रुपेंद्र पाल सिंह को सूचना मिली कि पचीपुरी से करियावली जाने वाले मार्ग पर ग्राम रतनपुरा मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलिया थाना क्षेत्र के खुटेला गांव निवासी गौरव सिंह उर्फ गोलू बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed