फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth and his cousin arrested for woman's murder.

Jalaun News: महिला की हत्या में युवक और उसका चचेरा भाई गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth and his cousin arrested for woman's murder.
फोटो - 03 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। बताया कि यह मर्डर 15 साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वर्षों पहले महिला ने उनके पिता की चप्पलों से पिटाई की थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए चचेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के जाघया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मीना देवी (50) घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी और बांस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का रक्तरंजित शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। रामपुरा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
विज्ञापन

महिला के पुत्र देवेंद्र सिंह ने गांव के ही सहदेव उर्फ लला व रन सिंह उर्फ बसंतू पर रंजिश के चलते हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि 15 साल पहले महिला ने आरोपी रन सिंह के पिता जंट सिंह को चप्पलों से पीटा था। पिता की उस बेइज्जती का बदला लेने की भावना उसके मन में लगातार बनी रही। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया था। सहदेव उर्फ लला ने बताया कि महिला की पुत्री की शादी जिस गांव में हुई है, उसी गांव के बगल में उसकी पुत्री की भी शादी हुई है। महिला की पुत्री के ससुरालीजनों से शादी को लेकर मुकदमा चल रहा था। महिला के पुत्री के ससुरालीजनों से मेरी बेटी के ससुररालीजनों का पारिवारिक संबंध था। इसके चलते महिला उससे रंजिश मानती थी। इसी रंजिश के चलते एक दो जुलाई की रात को मैंने डंडे व बसंतू ने कुल्हाड़ी की मूंद से सोते समय प्रहार कर हत्या कर दी थी।



कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर किए कई वार
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने साजिश बनाकर गुरुवार रात महिला के सो जाने का इंतजार किया। इसके बाद एक आरोपी ने बांस के डंडे से और दूसरे ने कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे को नदी किनारे झाड़ियों में फेंक आए। पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए घटना के समय पहने कपड़ों को भी ठिकाने लगा दिया। रामपुरा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बांस का डंडा बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।




पैर में लगी चोट से खुल गया भेद, शराब के नशे में थे दोनों
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात को दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद सहदेव ने डंडा और बसंतू ने कुल्हाड़ी ली और महिला के घर पर पहुंचे। इस पर दोनों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद रात में दोनों आलाकत्ल छिपाने के लिए नदी की ओर गए तो रास्ते में अंधेरा होने की वजह से बसंतू के पैर में गहरी चोट लग गई। जब मृतका के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन आरोपी पुलिस से बोला कि भैंस के खुर से उसे यह चोट लगी है। जब पुलिस ने कड़ाई से दोनों से पूछा तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed