{"_id":"5a6a1b474f1c1b80268b676c","slug":"youngmen-killed-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कालपी के मोहल्ला रावगंज निवासी बलदेव (40) पुत्र किशनलाल गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे मोहल्ले के ही विवेक (20) पुत्र मेघनाथ को साथ लेकर बाइक से बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। वह जैसे ही नगर के अधूरे पड़े हाईवे स्थित बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौजूद लोग उन्हें बचाने को दौड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जब तक लोग बाइक सवारों के पास पहुंचे तब तक बलदेव की मौत हो चुकी थी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल विवेक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन