फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man sleeping on tractor-trolley missing, found late at night

ट्रैक्टर-ट्राली पर सो रहा युवक लापता, देर रात मिला

Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Young man sleeping on tractor-trolley missing, found late at night
लापता अमित पटेल - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर सो रहा युवक देर रात लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की और जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार की देर रात वह चमारी के जंगल में पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी संतोष पटेल का 22 वर्षीय पुत्र अमित पटेल बुधवार रात घर के बाहर खड़ी मटर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर सो रहा था। जहां से वह देर रात लापता हो गया। सुबह घर के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में युवक को न देखकर गांव में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता संतोष पटेल ने बताया कि उसकी अमित से रात 10 बजे बात हुई थी तो उसने बताया था किसी ने उसके बेटे को पकड़ लिया। पिता ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी तो अमित चमारी के जंगल में मिल गया। उसने झूठमूठ में अपहरण किए जाने का फोन अपने पिता को कर दिया था, उसने ऐसा क्यों किया पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed