{"_id":"6abac3b43527867573008b00","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-150375-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन के चालक और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
छिरिया सलेमपुर निवासी रूपा देवी ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच उनके पति सुनील सक्सेना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल पंकज का उपचार चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी हरीशंकर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)