फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man dies due to snake bite, time wasted in exorcism

Jalaun News: सांप के डसने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया समय

Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to snake bite, time wasted in exorcism
उरई। घर में बिजली न होने और भीषण गर्मी के चलते छत पर सो रहे तीन युवकों को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक में फंसे रहे। बाद में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी कल्याण सिंह परिहार के घर शनिवार रात बिजली नहीं थी। गर्मी अधिक होने के कारण उनका पुत्र अंशुल (20), चचेरा भाई सुमित (19) व रिश्तेदार पुनीत (22) घर की छत पर सो रहे थे। देर रात अचानक एक सांप ने तीनों को डंस लिया। बताया गया कि अंशुल ने साहस दिखाते हुए सांप को मार दिया, लेकिन तब तक जहर शरीर में फैल चुका था।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने ग्राम डीहा ले गए। वहां समय बीतने के बाद हालत बिगड़ने पर तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अंशुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुल की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां कस्तूरी देवी, बहन शिवानी और बड़े भाई अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता कल्याण सिंह परिहार सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार अंशुल घर में सबसे छोटा और सभी का लाडला था। वहीं दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed