फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   You will not be able to have picnic at Salaghat, action will be taken if caught bathing

Jalaun News: सलाघाट पर नहीं मना सकेंगे पिकनिक, नहाते पकड़े गए तो कार्रवाई

Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
You will not be able to have picnic at Salaghat, action will be taken if caught bathing
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटन स्थल पर जाने के वाले सभी लोगों को नदी में नहाने व जाने के लिए रोक लगा दी है। साथ ही उक्त स्थल को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। अगर कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर निगरानी की जाएगी। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम स्थित सलाघाट पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने अपने गुरुवार के अंक में खबर को प्रकाशित किया था। इसी को देखते हुए डीएम राजेश पांडेय ने सलाघाट को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब वहां जाने वाले लोग नदी में स्नान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सलाघाट पर जाने वाले लोग लापरवाही के चलते नदी के गहरे जगहों पर चले जाते हैं और इसी के चलते हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही 24 घंटे इनकी देखरेख लिए कर्मचारी लगाए जाएंगे। अगर कोई भी की नियमों का उल्लंघन करता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उन्होंने अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर को सलाघाट क्षेत्र का सीमांकन कराते हुए बैरिकेडिंग कराने व क्षेत्र में संकेतात्मक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed