{"_id":"6186c5825566a95f7b6dd9ce","slug":"yamuna-mla-river-dm-deep-orai-news-knp6624413123","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना किले घाट में हुआ दीपदान कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना किले घाट में हुआ दीपदान कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भाई दूज पर यमुना के किलाघाट और ढोढ़ेश्वर घाट पर दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां यमुना की आरती कर दीप दान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लेने के साथ ही मां यमुना से सर्व सुख समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा घनश्याम अनुरागी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी की उपस्थिति में किलाघाट के राधा माधव घाट पर रामो धामों क्लब द्वारा आयोजित दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपदान कार्यक्रम में शाम 5 बजे से घाट पर भक्तों का जमावड़ा होने लगा शाम 6 बजे सर्वप्रथम सर्व धर्म समभाव पर आधारित संगीत व नाटक प्रस्तुत किया गया और यमुना को प्रदूषण से बचाने का प्रण लिया गया। इसके बाद यमुना आरती हुई और इनके बाद दीपदान हुआ। इस दौरान डा. घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम इप्टा संस्था द्वारा प्रस्तुत किए गए। प्रमुख रूप से कार्यक्रम के आयोजक रामो वामों क्लब के नरेंद्र तिवारी, लाल जी धवन, महेंद्र गौतम, हरि कुमार वर्मा, शिवलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)