{"_id":"616481488ebc3ed9da290a4e","slug":"work-stop-orai-news-knp657745021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित ग्रामीणों ने रूकवाया बिजली लाइन का कार्य, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित ग्रामीणों ने रूकवाया बिजली लाइन का कार्य, किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। ग्रामीणों ने सोमवार को कानाखेड़ा चन्दरसी में बिजली लाइन बिछाने का कार्य रुकवा दिया। नाराज ग्रामीणों ने लाइन डालने का काम कर रहे कर्मचारियों को मौके भगा दिया। जिसको लेकर कर्मचारियों और ग्रामीणों ने नोकझोंक हुई। लाइन बिछाने का काम बंद होने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने लोगों को समझा बुझा कर जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका है।
बता दें कि रविवार को बिजली लाइन बिछाने पर ग्रामीणों ने जेई पर पक्षपात का आरोप लगा कानाखेड़ा चन्दरसी विद्युत उपकेंद्र पर घेराव किया था। धरना प्रदर्शन करते हुए जेई के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जेई ने अपने सजातीय लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही विद्युत लाइन का रूट बदल दिया। ग्रामीणों ने देर रात तक केंद्र पर धरना प्रदर्शन करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और न ही कार्य बंद किया गया।
ग्रामीण सोमवार को कार्य की जगह पहुंच गए और काम बंद करा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। मामले की सूचना उपखंड अधिकारी को दी गई। उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जांच कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीण सोनू राजपूत, प्रभात कुमार, अरविंद, शिवशंकर आदि मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत ने कहा कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है जल्द समस्या के निस्तारण के साथ जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।