Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women suffering from depression after separation from husband

Jalaun News: पति से दूर होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो रहीं महिलाएं

Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women suffering from depression after separation from husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। पति पत्नी के बीच हो रहे लड़ाई झगड़े या एक दूसरे से दूरी बनाने से महिलाएं अवसाद का शिकार हो रही है। पति का काम, नौकरी के लिए बाहर जाना या फिर शादी के कुछ साल ज्यादा बिजी हो जाने से इस तरह की मामले आ रहे है। जिला अस्पताल में बने वन स्टाप सेंटर में रोज नए मामले पहुंच रहे हैं। जिनकी कांउसलिंग कर परिवारों को बिखरने से बचाया जा रहा है।
यहां पर प्रतिदिन एक से दो मामले आ रहे है। जिसमें सिरदर्द, अनिद्रा, पति के प्यार से बात न करने की बात, पति के बाहर रहने पर बच्चों या सुसराल वालों का सहयोग न मिलना से इस तरह के मामले सामने आ रहे है। काउंसलिंग के समय पता चला है कि पति से महिलाओं के रिश्ते सही नहीं है। घर में या पति से लड़ाई-झगड़ा चल रहा है। वन स्टॉप सेंटर में सुबह से शाम एक पांच से छह मामले पहुंचते है। जिसमें एक से दो मामले पति से दूरी,पति का सही तरह व्यवहार न करने और रोजाना घरवालों से लड़ाई-झगड़े करने के आते है। बातचीत के समय पता चलता कि दो-तीन बच्चे होने के बाद भी पति सालों के लिए बाहर काम पर चले गए है। शादी के एक साल बाद ही पति नौकरी के लिए चले गए। जिससे महिलाओं को प्यार, अपनी समस्या न बता पाने के कारण रोज लड़ाई-झगड़े होने लगे थे। रिचा द्विवेदी ने बताया इस तरह के मामले में महिलाएं अपने आप को अकेला समझने लगती हैं। इससे ससुराल वालों से दूरी बनाने लगती हैं।
विज्ञापन


केस-1
उरई की रहने वाली महिला ने बताया कि सात साल पहले शादी हुई थी। पति दूसरे राज्य मेंं काम करने चले गए है। दिन भर बच्चों को संभालों, उसके बाद शाम को घरवालों की बातें सुनो। पति से कहते थे उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। रोज घरवालों लड़ाई होने लगी थी। रात को नींद नहीं आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
उरई में रहने वाली महिला ने बताया कि तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की नौकरी लग गई। जो नौकरी के लिए बाहर चले गए। ससुराल वाले रोज-रोज बहस करने लगे काम में कमी निकालने लगे। पति से कहते थे। उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। रोज-रोज की लड़ाई से रात को नींद नही आती थी। बीमार रहने लगे थे।


एक दूसरे को समझने से दूर होती दूरियां
वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रिचा द्विवेदी ने बताया कि महिलाएं ज्यादा संवेदनशील होती है। उन्हें शादी के बाद पति ही आखिरी उम्मीद लगती है और पति काम से दूरी चले जाते है। उसके बाद महिलाएं अवसाद का शिकार हो जाती है। महिलाओं को भी समझना होगा। परिवार को संभालना उनका काम है। इस तरह से परिवार को नहीं बिखेर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article