फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women should become self-reliant and discharge their responsibilities: Atul

नारी को आत्मनिर्भर बनकर जिम्मेदारी को निर्वहन करें : अतुल

Wed, 24 Sep 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women should become self-reliant and discharge their responsibilities: Atul
उरई। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर में सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेई ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, सबला है। नारी को आत्मनिर्भर होते हुए जिम्मेदारी को निर्वहन करना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कानपुर से आई बालिका शिक्षा की प्रांतीय प्रशिक्षका प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समाज व परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है, एक महिला पहले परिवार का विकास करती है। इसके बाद समाज और फिर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देती है। इसके बाद स्वदेशी, स्वाभिमान, स्वभाव, स्ववेश, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण आदि पर बल दिया। समाजसेविका शकुंतला यादव ने कहा कि माता उस बीज का पालन पोषण करती है, जो मीठे फल देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को बालिकाओं के बारे में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित डॉक्टर रेनू चंद्रा ने कहा कि आज की मां यदि बालक की हर गतिविधि पर ध्यान रखें तो बालक आगे चलकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। इस दौरान उर्मिला गुप्ता, सुनीता शर्मा, चुन्नी सिंह, विनीत नायक, प्रियंका दीक्षित आदि रहीं। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed