{"_id":"6af36882573b607f810be074","slug":"all-four-die-after-falling-into-a-water-filled-pit-following-a-collision-between-a-car-and-a-bike-orai-news-c-224-1-ori1005-152309-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार-बाइक की भिड़ंत के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे चारों, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार-बाइक की भिड़ंत के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे चारों, मौत
विज्ञापन
फोटो - 06 नृपेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
उरई/माधौगढ़। भाई दूज पर बहन के घर टीका कराने बाइक से महिला, उसकी बेटी और भतीजे को लेकर जा रहा युवक महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने कार की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सुंदरपुरा निवासी आनंद राजावत के नाम पंजीकृत है। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए।
शहर के नया रामनगर निवासी नृपेंद्र सिंह (30) ई-रिक्शा चलाकर पत्नी संतोषी और तीन बेटियों का भरण-पोषण करता था। उसकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के पुर बिनौरा में थी। वहां आने-जाने के दौरान उसकी पहचान आरती वर्मा से हुई थी। आरती की शादी झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के कटरा इंदीवर नगर निवासी राहुल वर्मा से हुई थी। उसकी चार वर्षीय बेटी मानवी थी।
सोमवार को आरती ने पति राहुल वर्मा से कहा कि उसे मायके जाना है। इस पर पति दोपहर करीब दो बजे पत्नी और बेटी को रोडवेज बस में बैठा गया और घर चला गया। उधर, नृपेंद्र अपने 17 वर्षीय भतीजे पार्थ को बाइक पर बैठाकर घर से मध्य प्रदेश के लहार में बहन के यहां भाई दूज का टीका कराने जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में आरती की नृपेंद्र से फोन पर बात हुई। इसके बाद आरती बस से उतर गई और बेटी मानवी के साथ नृपेंद्र की बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
चारों लोग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भिंड रोड पर महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे की सूचना पर सीओ अंबुज सिंह, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा और बंगरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकलवाया गया। नृपेंद्र, पार्थ और मानवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल आरती को सीएचसी जालौन भेजा गया। इलाज के दौरान आरती ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक और कार को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, कार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सुंदरपुरा निवासी आनंद राजावत के नाम पंजीकृत है। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। सीओ अंबुज यादव ने बताया कि हादसे में बाइक सवारों की मौत हो गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।