{"_id":"608ef9178ebc3e8dbd7bb900","slug":"women-orai-orai-news-knp6264511114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साध दो दिन शोहदे ने की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साध दो दिन शोहदे ने की छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। दो दिन लगातार छेड़खानी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस सिर्फ महिला को जांच का आश्वासन देकर टरका रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी उसे लगातार फोन कर धमका भी रहा है। यदि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो वह सीओ से शिकायत करेंगी।
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार की दोपहर अपने घर में अकेली सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर छेड़खानी करने लगा।
जब उसने शोर मचाया तो युवक मौके से भाग गया। पति के घर आने पर उसने जानकारी दी। रविवार की सुबह महिला खेत पर शौचक्रिया के लिए गई थी। तो युवक ने वहां पहुंचकर फिर से छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक मारपीट कर भाग गया और इसके बाद महिला को फोन करके धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने का अंजाम ठीक नहीं होगा। महिला ने थाने पहुंचकर छेड़खानी व मारपीट करने की तहरीर दी है। आटा पुलिस ने पीड़ित महिला को जांच का आश्वासन दिया है।