फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women locked on liquor contracts

महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला

Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Women locked on liquor contracts
ठेके पर ताला जड़तीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में खोले गए शराब के ठेके पर बुधवार को दर्जनों महिलाओं ने ताला डालकर आक्रोश जताया। इसके साथ ही तीन दिन के अंदर शराब ठेके को बंद कराने की मांग जिलाधिकारी से की। महिलाओं ने मुख्यालय पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए कमान संभाल ली है। बुधवार को महिलाएं गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने ठेके के दरवाजे बंद कर दिए। महिलाओं के तेवर देख शराब खरीदने वाले लौट गए। मौके की नजाकत भांपकर सेल्समैन भी मौके से भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब ने उनके परिवारों को बर्बाद कर दिया है। जो पति दिन भर मेहनत मजदूरी करके आता है, वह अपने परिवार की चिंता को छोड़कर सारे रुपये शराब में लुटा देता है। ऐसे में उन्हें परिवारों को चलाने में काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी संदीप कौर से तीन दिन के अंदर शराब ठेकों को हटवाए जाने की मांग की।  इस मौके पर अमरबेटी, गंगावती, गुडडी, पुष्पा, राजकुमारी, रामकली आदि सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed