{"_id":"58e535634f1c1bd5655b3d5e","slug":"women-locked-on-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला
अमर उजाला/उरई
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
ठेके पर ताला जड़तीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में खोले गए शराब के ठेके पर बुधवार को दर्जनों महिलाओं ने ताला डालकर आक्रोश जताया। इसके साथ ही तीन दिन के अंदर शराब ठेके को बंद कराने की मांग जिलाधिकारी से की। महिलाओं ने मुख्यालय पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए कमान संभाल ली है। बुधवार को महिलाएं गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने ठेके के दरवाजे बंद कर दिए। महिलाओं के तेवर देख शराब खरीदने वाले लौट गए। मौके की नजाकत भांपकर सेल्समैन भी मौके से भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब ने उनके परिवारों को बर्बाद कर दिया है। जो पति दिन भर मेहनत मजदूरी करके आता है, वह अपने परिवार की चिंता को छोड़कर सारे रुपये शराब में लुटा देता है। ऐसे में उन्हें परिवारों को चलाने में काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी संदीप कौर से तीन दिन के अंदर शराब ठेकों को हटवाए जाने की मांग की। इस मौके पर अमरबेटी, गंगावती, गुडडी, पुष्पा, राजकुमारी, रामकली आदि सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन