{"_id":"6b05dd443d1a2938780b7087","slug":"seven-hour-traffic-jam-on-the-itaura-kahta-road-orai-news-c-224-1-ori1005-152961-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इटौरा-कहटा मार्ग पर सात घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इटौरा-कहटा मार्ग पर सात घंटे जाम
Wed, 25 Nov 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 02 इटौरा कहटा मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
उरई। इटौरा-कहटा मार्ग पर सोमवार को बालू लदे वाहनों की आवाजाही के चलते करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा।
हरिशंकरी के पास डंप से निकल रहे और हमीरपुर व इटौरा की ओर से आ रहे वाहन आमने-सामने फंस गए। रास्ता संकरा होने के कारण जाम दोनों ओर करीब चार किलोमीटर तक लग गया। शाम से रात एक बजे तक वाहन रेंगते रहे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आटा थाना क्षेत्र के हरिशंकरी के पास बालू डंप से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं, घाटों से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सोमवार को दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने पर निकलने की जगह नहीं बची। एक-दूसरे को रास्ता देने के प्रयास में वाहन फंसते चले गए। जाम में छोटे वाहन भी भारी वाहनों के बीच फंसे रहे।
मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम भी जाम की समस्या बढ़ा रहा है। निर्माण के चलते सड़क का एक हिस्सा खोदा गया है, जिससे आवागमन के लिए सीमित जगह बची है। ऐसे में भारी वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात ठप हो जाता है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहनों को बारी-बारी से निकलवाया। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे यातायात सुचारु हो सका। सीओ सदानंद सिंह ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया था। यातायात सामान्य है।