फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women climbed truck, killed

महिला पर चढ़ा ट्रक, मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 16 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women climbed truck, killed
ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाई को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बरियापुर की पुलिया के पास सड़क के किनारे खड़ी होकर पति से बात कर रही नव विवाहिता को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कु ठौंद थाना पुलिस ने भाग रहे ट्रक को भी मदारीपुर गांव के पास पकड़ लिया।  चालक भाग निकला। पुलिस ने पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कानपुर देहात के
विज्ञापन


मंगलपुर निवासी अजय कुमार का विवाह दो साल पहले नीलम उर्फ गोल्डी के साथ हुआ था। सोमवार को वह पति के साथ बाइक से मामा के यहां गोहन थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा बाइक से आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे जब बाइक कुठौंद थाना के गांव बरियापुर के पास पहुंची तो पति ने थकावट के कारण बाइक रोक दी और सड़क किनारे खड़े होकर दंपति आपस में
विज्ञापन


बात करने लगे। इसी दौरान जालौन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर सड़क किनारे खड़ी नीलम को राैंद दिया। उसके पेट से पहिया गुजरने के कारण उसकी मौत हो गई। यह देख पति वहीं बेहोश हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का राहगीराें ने पीछा किया तो चालक  मदारीपुर के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि चार दिन पहले इसी स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक ने जीजा साले की जान ले ली थी।  

करंट से दो युवक झुलसे, एक की मौत
अलग-अलग स्थान पर दो युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। परिजनाें ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक की मौत हो गई। गांव बोहदपुरा में वहीद खां (40) पुत्र गफूर खां मंगलवार को अपने घर में कूलर ठीक कर रहा था। कूलर में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। दूसरा हादसा कदौरा थाना

क्षेत्र के गांव बागी में हुआ जहां का निवासी सत्यपाल (25) पुत्र रामकिशुन सोमवार की शाम गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांध रहा था। वह एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और उसकी उपचार के  दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
बाइक से उरई की ओर आ रहे युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक हेलमेेट भी लगाए था।  एट थाना के हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक नेबाइक सवार सोमेश (18) पुत्र सुनील नायक निवासी एट को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ


गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  युवक हेलमेट लगाए था लेकिन ट्रक ऊपर चढ़ जाने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजकर ट्रक को कब्जे में लेक र कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed