फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's murder accused arrested and sent to jail

Jalaun News: महिला के हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman's murder accused arrested and sent to jail
आटा। महिला की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। जिससे चलते वह उसे अक्सर परेशान करती रहती थी। जिससे आजिज होकर उसने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी दीना यादव की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला की बुधवार को उसके प्रेमी युवक जितेंद्र उर्फ लगड़ ने झाड़ियों में ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम उर्मिला जब खेत से लौट रही थी। तो रास्ते में महिला ने उसे रोक कर रुपयों की मांग की। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी के चलते उसने महिला की हत्या कर दी थी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से बोला था जितेंद्र, मैंने खेली खून की होली
आटा। महिला की हत्या का आरोपी जब घटनास्थल से मोहल्ले में पहुंचा तो वहां होली के चलते कुछ लोग उसे गुलाल लगाने लगे। जिस पर वह ग्रामीणों से बोला कि तुम यहां गुलाल से होली खेल रहे हो, हम खून से होली खेल कर आए हैं, लेकिन त्योहार के चक्कर में किसी ने उसकी बातों की तरफ ध्यान नहीं दिया। थोड़ी ही देर बाद जब महिला का शव बरामद हुआ तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed