फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

Jalaun News: संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे में लटका मिला

Fri, 22 Mar 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
उरई/ आटा। संदिग्ध हालात में महिला का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव को फंदे से लटका देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी धर्मेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी गीता बुधवार शाम घर पर फंदे से लटकी मिली, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पति धर्मेंद्र मजदूरी करता है। बुधवार को दंपती में विवाद हुआ था। इसी पर उसने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचे मृतका के महोबा जिले के पारन गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उसने 19 मई 2022 को बेटी गीता की शादी धर्मेंद्र से की थी। उसे अभी तक कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने कई बार इसकी जानकारी दी। लेकिन उसने बेटी को समझाकर शांत करा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed