{"_id":"5e95ee4f8ebc3e76a71ef21a","slug":"woman-killed-by-hanging-orai-news-knp5552481166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मृतका कुमकुम की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
एट। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता से फांसी लगाकर जान दे दी। जब रात में उसकी तीन वर्षीय बच्ची पानी पीने के लिए जगी तो मां को फांसी पर लटकते हुए देख रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर आ गए। महिला को फांसी पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
कस्बे के हनुमानगढ़ी के पास रहने वाले मोहित कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी कुमकुम कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार देर रात घर में कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात साथ में सो रही तीन वर्षीय मासूम पुत्री चाहत सोकर जगी तो उसने मां फांसी पर लटकता देख रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रही बुआ आई और भाभी को फांसी पर लटके देख परिजनों को बताया।
परिजनों की सूचना पर पहुंचे एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 2014 में शादी हुई थी और सभी लोग खुशी-खुशी रह रहे थे। पति अपने माता-पिता भाइयों के साथ महाराष्ट्र में पानी पूरी का धंधा कर रहा था और घर में पत्नी कुमकुम, ननद और बुजुर्ग दादी रह रही थी। रात में कुमकुम ने फोन पर बात करने के बाद अपने कमरे में लगे हुक पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने मायके वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
मासूम को नहीं पता कि मम्मी अब नहीं रही
पुलिस कुमकुम के शव का पंचनामा भर रही थी और घर में रोना पीटना मचा हुआ था वहीं तीन वर्षीय मासूम चाहत घर में पले खरगोश के साथ कभी बाहर कभी अंदर खेल रही थी और अपनी बुआ और दादी से पूछ रही थी मम्मी कहां गई है और कब तक लौटेंगी और मुझे खाना अब कौन देगा। मुझे बहुत जोरों से भूख लगी है।
लॉकडाउन में कैसे शामिल हो पाएंगे पति और परिजन
कुमकुम की मौत की खबर जब पति मोहित कुशवाहा के साथ सास-ससुर और देवरों को हुई तो उनके होश उड़ गए। उधर कोरोना के चलते चल रहे 3 मई तक के लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र से पति सहित परिजनों को आने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि वह शामिल ही न हो पाएं।