फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged in family feud

पारिवारिक कलह में महिला ने फांसी लगा जान दी

Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged in family feud
बंगरा। पारिवारिक कलह में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार की सुबह छत के जाल के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का है। पति शराब का लती बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास रहने सोनू विश्वकर्मा की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव गुरुवार की सुबह छत के जाल के सहारे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घरवालों ने जैसे ही शव देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि बढ़ई का काम करने वाला सोनू शराब का लती है। इस कारण उसका पत्नी पिंकी से आए दिन विवाद होता था। बुधवार की रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद ही गुरुवार की सुबह पिंकी का शव लटका मिला। दंपति के तीन बच्चे दीक्षा (10), अनुष्का (8) व लकी (3) हैं। पिंकी के पिता बाबू ने बताया कि साल 2005 में उसने बेटी की शादी सोनू के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद से सोनू के शराब पीकर झगड़ा करने व मारपीट करने की शिकायत उनके पास आने लगी थीं। उसे नहीं पता था कि ये झगड़े एक दिन बेटी की जान ही ले लेंगे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed